
फतेहाबाद
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार द्वारा किसानों को 1 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी। किसानों को फसलों की अवशेष और पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा ये जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। फतेहाबाद DC ने जागरुकता वाहन को किसानों के जाकर जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस जागरुकता वाहन द्वारा किसानों को गांव-गांव जाकर जागरुक किया जाएगा। वहीं रेड और येलो जोन से ग्रीन जोन में आने वाली ग्राम पंचायतों को 1 लाख और 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। DC ने किसानों से की अपील कि पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान दें। पराली न जलाकर उसका उचित प्रबंधन करें।
धान के अवशेष यानि पराली हर साल शासन और प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। किसान पराली न जलाएं इसके लिए सरकार और प्रशासन किसानों से अपील के साथ-साथ सख्ती भी बरत रहा है। मगर पराली का जलना बददस्तूर जारी है।
More Stories
प्रधानमंत्री मोदी को ट्रंप ने बताया ‘शानदार व्यक्ति’, चीन दौरे से पहले दिया बड़ा बयान
वैष्णो देवी यात्रा में त्रासदी: लैंडस्लाइड से 31 श्रद्धालुओं की मौत, हाईवे-ट्रेन सेवाएं ठप
ट्रम्प ने लगाया 50% टैरिफ, भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्र पर असर; पीएम मोदी ने चतुर कदम उठाया