नई दिल्ली
देश में एचएमपीवी वायरस के मामले लगातर सामने आ रहे हैं. इसी बीच असम में भी एक मामला सामने आया है. यहां के लखीमपुर में 10 महीने का एक बच्चा एचएमपीवी वायरस से संक्रमित है. बच्चे को वर्तमान में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है.
असम में सामने आए ये इस मामले के बाद देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के कुल 15 केस हो गए हैं. सबसे ज्यादा 4 मामले गुजरात में हैं. शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात में एक-एक केस मिला था. इससे पहले गुरुवार को 3 केस सामने आए थे.

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा