चेन्नई
भारतीय जननायक काची (आईजेके) बीजेपी गठबंधन के साथ मिलकर तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान पार्टी के संस्थापक पारीवेंधर उर्फ पचीमुथु ने किया है। उन्होंने कहा कि हम पेरम्बलूर लोकसभा सीट से बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए से चुनाव लड़ेंगे।
पारीवेंधर ने बीजेपी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ने के लिए दो सीटों की मांग की है, जिसमें पेरम्बलुर और कल्लाकुरिची शामिल है। बीजेपी के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आईजेके पेरम्बलूर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। पार्टी ने आईजेके को दूसरी सीट आवंटित करने पर किसी भी प्रकार का कोई फैसला नहीं किया है।
भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और तमिलनाडु के प्रभारी अरविंद मेनन ने भाजपा के राज्य मुख्यालय में पारीवेंधर से मुलाकात की और पेरम्बलुर से उनकी उम्मीदवारी को अंतिम रूप दिया। एआईएडीएमके ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया था।

More Stories
ईरान-इजरायल युद्ध पर थरूर ने सोनिया को दिखाया आईना, कहा- सरकार की चुप्पी मोरल सरेंडर नहीं
कांग्रेस छोड़ते ही BJP में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, CM हिमंता के दो बड़े संकेतों से बढ़ी सियासी हलचल
ममता का बड़ा दांव! 75 विधायकों के टिकट कटे, नए चेहरों के सहारे चौथी जीत की तैयारी