जॉर्ज (दक्षिण अफ्रीका)
भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक यहां फैन कोर्ट में डाइमेंशन डाटा लेडीज प्रो-ऐम गोल्फ टूर्नामेंट में कट हासिल करने में नाकाम रहीं। पहले दौर में 78 के स्कोर से खराब शुरुआत करने वाली त्वेसा ने दूसरे दौर में 72 का स्कोर बनाया लेकिन एक शॉट से कट हासिल करने से चूक गईं। त्वेसा अब मार्च में सनशाइन लेडीज इंविटेशनल और केप टाउन लेडीज ओपन टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
स्कॉटलैंड की काइली हेनरी ने तीन दौर में 72, 70 और 71 के स्कोर से कुल तीन अंडर 213 के स्कोर से खिताब जीता। काइली ने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवी ली एैन पेस (74, 69 और 72) को दो शॉट से पछाड़ा।

More Stories
दिनेश कार्तिक बने बेटी के पिता, दीपिका पल्लीकल ने दिया नन्ही परी को जन्म, जानें क्या रखा नाम?
पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते, इसलिए पढ़ाई जरूरी है: PV सिंधू का अहम बयान
अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात