नई दिल्ली
दिल्ली में सुबह कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी वजह से रविवार सुबह अमृतसर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट के पायलट रास्ता भटक कर रनवे के आखिरी छोर तक पहुंच गए। वह रनवे से टैक्सी-वे की तरफ जाने वाला रास्ता भटक गए थे। इस दौरान करीब 15 मिनट पर रनवे बाधित हुआ। 15 मिनट तक इस रनवे से कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी, न ही कोई उतर सकी। इसके बाद क्रेन की मदद से इंडिगो की फ्लाइट को पार्किंग में लाया गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2221 ने अमृतसर से सुबह करीब 7:30 उड़ान भरी थी। उसे सुबह करीब 8:35 बजे रनवे नंबर 28/10 पर उतरना था। फ्लाइट जैसे ही रनवे पर उतरी। उस वक्त कोहरा छाया हुआ था। पायलट को विमान लेकर टैक्सी-वे की तरफ जाना था। लेकिन वह कोहरे के कारण रास्ता भटक गए और सीधे रनवे के अंतिम छोर पर पहुंच गए। तब उन्हें पता चला कि वह रास्ता भटक गए हैं।
उन्होंने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस रनवे से तुरंत सभी उड़ानों को रोक दिया गया। इस कारण कई फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। इंडिगो ने भी बयान जारी कर मामले की पुष्टि की है। साथ ही यात्रियों को हुई दिक्कत के लिए खेद भी जताया है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा