मेलबर्न
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शुक्रवार को चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मैच से हटना पड़ा और जिसके बाद उनके प्रतिद्वंद्वी जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गये हैं। आज यहां रॉड लेवर एरिना में खेले गये मुकाबले में ज्वेरेव से पहला सेट 81 मिनट में 7-6(5) से हारने के बाद चोटिल जोकोविच मैच से रिटायर होना पड़ा। ज्वेरेव का फाइनल में मुकाबला जैनिक सिनर और बेन शेल्टन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। उल्लेखनीय है कि जोकोविच क्वार्टरफाइनल में कार्लोस अल्कराज के खिलाफ मुकाबले के दौरान से ही चोट से जूझ रहे थे। चोट के बावजूद जोकोविच ने सेमीफाइनल खेलने का फैसला किया था।

More Stories
रिंग में फिर दिखेंगे Floyd Mayweather? वापसी की खबरों से बॉक्सिंग जगत में हलचल
45 की उम्र में भी दमदार वापसी! इंडियन वेल्स में वीनस विलियम्स को मिला वाइल्ड कार्ड
मंधाना की तूफानी पारी से भारत की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त