नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश से जुड़े एक फोन कॉल की जांच जारी है। खबर है कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल आया था, जिसमें पीएम के खिलाफ साजिश की बात कही गई थी। फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस ने एक महिला को भी हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया था, जिसमें कॉलर ने पीएम मोदी का जिक्र किया था। कॉलर का दावा है कि पीएम मोदी को मारने का प्लान तैयार था और हथियार भी तैयार थे। खबर है कि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करने जा रही है और कॉलर को ट्रेस कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। प्रथम दृष्टया वह पारिवारिक कारणों के चलते परेशान नजर आ रही है।

More Stories
मालेगांव में बुर्के वाली महिला मेयर बनीं, जानें कौन हैं नसरीन शेख और उनकी पावर क्या होगी
इटली का युवक और मुंबई की बाला विवाह बंधन में बंधे, 13 देशों के 200 मेहमान बने साक्षी
इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से पहले बड़ा फैसला: रक्षा खरीद बोर्ड से 114 राफेल खरीद प्रस्ताव को मंजूरी, अधिकांश बनेंगे फाइटर प्लेन