भोपाल.
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्यप्रदेश का लोकायुक्त नियुक्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त अधिनियम 1981 की धारा-3 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियो को प्रयोग में लाते हुए न्यायमूर्ति श्री सिंह को पदभार ग्रहण करने के दिनांक से लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिये गए हैं।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात