कबीरधाम
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक रिहायसी इलाके में तेंदुआ घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. तेदुए को आज लोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत के रणवीरपुर में देखा गया है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग को दी, जिसके बाद वन अमला अलर्ट मोड पर है.
वन अमला लगातार तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही विभागीय अधिकारी ग्रामीणों से तेंदुए से दूर और सतर्क रहने के साथ-साथ समूह में रहने की अपील कर रहे हैं. बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ना निकलने की सलाह दी जा रही है.

More Stories
“फियर जोन” से “फेथ जोन” में परिवर्तित हुआ है उत्तर प्रदेश” : मुख्यमंत्री योगी
विरासत से युक्त विकास ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिलाः मुख्यमंत्री
योगी सरकार की ‘उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026’