अंबिकापुर.
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. 3 नाबालिग फरार हो गए हैं. घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है. सभी फरार नाबालिग अंबिकापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस फरार अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. यहां देर रात चकमा देकर सजा काट रहे तीन नाबालिग भाग निकले. घटना से बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है.

More Stories
बिहान से बदली ममता की जिंदगी सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर
दुर्घटनाओं को रोकने ब्लैक-स्पॉट्स की वैज्ञानिक तरीके से पहचान और समयबद्ध सुधारात्मक उपाय लागू करना प्रभावी रणनीति
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल