
कोलकाता
धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। ताजा घटना कोलकाता की है, जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के कपड़ों पर बवाल मच गया। पंडाल में इस तरह जाने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। खबरें हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं हेमश्री भद्रा साल 2016 में मिस कोलकाता का खिताब भी जीत चुकी हैं।
Instagram पर भद्रा के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक फोटो सन्नति मित्रा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है। खास बात है कि भद्रा को इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रा को फॉलो करने वालों की संख्या 16 लाख के करीब है।
जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट्स पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तो तीनों महिलाओं को जान से मारने तक की धमकी दे दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शर्म आनी चाहिए।' मित्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'आप एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर रही हैं। कल को और भी लड़कियां ऐसे जाएंगी, क्या यह सही है। आप खुद सोचिए।' सोशल की जनता ने उन्हें घर में ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी।
एक यूजर ने कहा, 'हम जानते हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं यह आपकी च्वाइस है, लेकिन देवी के आसपास ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।' एक यूजर ने कहा, 'यह बहुत ही अपमानजनक है। हमेशा मंदिर में अपना सिर ढंकना चाहिए।'
More Stories
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: फिर योग के महत्व पर चर्चा, सुबह मलासन में बैठकर गर्म पानी पीने से मिलते हैं कई हेल्थ बेनिफिट्स
दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान टकराया, एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी
पाकिस्तान को चीन द्वारा फाइटर जेट मिलना हैरान करने वाली बात नहीं है: ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट