भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मंत्रालय भोपाल में "विकसित भारत संकल्प-2047" शीर्षक से प्रकाशित सेवा संकल्प के 1 वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की। पुस्तक में सीधी संसदीय क्षेत्र में गत एक वर्ष के विकास कार्यों का विवरण है। पुस्तक "विकसित भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सांसद डॉ. मिश्रा के संकल्पबद्ध सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के "सशक्त भारत" के विजन को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध प्रयास कर रही हैं।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात