February 22, 2026

MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 23 फरवरी से, 5200 अभ्यर्थी होंगे शामिल – जानें पूरी डिटेल

ग्वालियर 
 ग्वालियर में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के एसएएफ ग्राउंड पर होने वाली यह पुलिस आरक्षित भर्ती की शारीरिक शिक्षा सोमवार 23 फरवरी से शुरू की जाएगी,14 मार्च तक चलेगी। इस आरक्षक भर्ती परीक्षा में करीब 5200 अभ्यर्थी शामिल होंगे, परीक्षा सुबह 6:00 से होगी। जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि निष्पक्ष परीक्षा कराई जा सके। एसएफ ग्राउंड में होने वाली इस परीक्षा की निगरानी के लिए, 60 सीसीटीवी कैमरे और सेंसर आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

वही गड़बड़ी को रोकने के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन पहले ही किया जाएगा। इसके बाद फर्जीवाड़े को खत्म करने के लिए दस्तावेजों के अलावा आप फिंगरप्रिंट और आंखों की स्कैनिंग भी की जाएगी। वही खास तौर पर RFID टैग वाली जैकेट अभ्यर्थी को पहनाई जाएगी ताकि मैदान में उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। यह पूरी परीक्षा डीआईजी अमित सांघी की निगरानी में होगी। जिसको लेकर उन्होंने तीन कमेटियां भी बनाई है। अभ्यर्थियों को गोला फेंक, लंबी कूद के अलावा 800 मीटर दौड़ भी करनी होगी। परफॉर्मेंस में मिले अंकों के आधार पर आगे का परिणाम तैयार किया जाएगा।