मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि अभी शक्तिमान प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इसकी अनाउंसमेंट की जायेगी। सुपरहिट टीवी सीरियल शक्तिमान में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था। फिल्म शक्तिमान के निर्माण का ऐलान पिछले साल किया गया था। सोनी पिक्चर्स ने फिल्म शक्तिमान का ऐलान किया था और मुकेश खन्ना को इसका क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया था। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस बार शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। मुकेश खन्ना ने कहा, अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसलिए इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि, इस बारे में हम जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज करेंगे।

More Stories
41 की उम्र में मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक देंगे फैंस को गुड न्यूज
धुरंधर 2 ने प्रीव्यू में ही पहली फिल्म के ओपनिंग रिकॉर्ड को पछाड़ा!
धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड सख्त, वायलेंट सीन और गालियों पर चली कैंची, 21 कट्स के बाद मिला A सर्टिफिकेट