रोम.
रोमेलु लुकाकु के गोल की मदद से नेपोली ने रविवार को यहां रोमा को 1-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। लुकाकु ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 54वें मिनट में कप्तान जियोवानी डि लोरेंजो के क्रॉस पर दागा। रोमा के पास बराबरी हासिल करने का मौका था लेकिन आर्टेम डोवबिक का हैडर क्रॉस बार से टकरा गया।
नेपोली के 13 मैच में 29 अंक हैं और उसने अटलांटा, इंटर मिलान, फायोरेंटिना और लाजियो पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। फायोरेंटिना ने कोमो को 2-0 से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की जबकि लाजियो ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बोलोग्ना को 3-0 से हराया।

More Stories
दिनेश कार्तिक बने बेटी के पिता, दीपिका पल्लीकल ने दिया नन्ही परी को जन्म, जानें क्या रखा नाम?
पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते, इसलिए पढ़ाई जरूरी है: PV सिंधू का अहम बयान
अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात