भोपाल
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा का बुधवार दोपहर को राजभवन आगमन हुआ। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा का राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मनोनीत न्यायमूर्ति सचदेवा का स्वागत किया।
विदित हो कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल 17 जुलाई 2025 को प्रात: 10 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागार में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाएंगे।

More Stories
एमपी शिक्षक ने पेड़ पर चढ़कर किया ई-अटेंडेंस, नेटवर्क की समस्या ने बढ़ाई परेशानी
सागर में संत रविदास मंदिर और संग्रहालय का निर्माण तय समय से लेट, केवल 30% काम बाकी, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
इंदौर से शारजाह की डेली फ्लाइट, जम्मू, जोधपुर, उदयपुर और नासिक के लिए नया शेड्यूल जारी