उत्तर बस्तर कांकेर
जिले में 01 जून से अब तक कुल 4020.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 553.8 मिलीमीटर तथा सबसे कम कोयलीबेड़ा तहसील में 155.9 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार कांकेर तहसील में 202.2 मिलीमीटर, भानुप्रतापपुर तहसील में 417.1 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल में 489.4 मिलीमीटर, चारामा़ में 364.5 मिमी., अंतागढ़ में 437.5, पखांजूर में 354.4, नरहरपुर में 308.3, सरोना में 272.4 मिलीमीटर और आमाबेड़ा में 465 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में बांदे तहसील में सबसे अधिक 40.7 मिलीमीटर और सरोना तहसील में सबसे कम 01 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

More Stories
सरकार प्रदेश का कर रही है सर्वांगीण विकास-मंत्री टंक राम वर्मा सरकार प्रदेश का कर रही है सर्वांगीण विकास
स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों को मिला सम्मान और सहारा– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा