गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल के अंतिन दिन अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना किया. बीती शाम को वो जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के दौरे पर थे. जहां वो कांग्रेस जिलाअध्यक्ष के शपथ ग्रहण में हुए थे.
बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मां नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली की कामना किया है. उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे अमरकंटक में अपने निर्मल जल से कंकर-कंकर को भी शंकर बनाने वाली जीवनदायिनी मां नर्मदा के पवित्र दर्शन कर, बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की.
इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अध्यक्ष गजमती भानु भी सीएम के साथ मौजूद थे.

More Stories
DGP अरुण देव गौतम की बस्तर में हाई-लेवल बैठक, नक्सलियों पर 31 मार्च से पहले होगा निर्णायक प्रहार
युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता
माँ बम्लेश्वरी धाम में बढ़ाएं सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था, चैत्र नवरात्रि मेले को लेकर कलेक्टर ने दिए निर्देश