भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। यह भी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता, उस घर में भगवान भी रहना पसंद नहीं करते। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना कलह और दरिद्रता दूर करता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसके लाभ अनेक अनेक हैं और इसे विज्ञान भी मान चुका है। तुलसी के कई प्रकार हैं, जैसे रक्त तुलसी, राम तुलसी, भू तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी मुख्य रूप से विद्यमान हैं। तुलसी की इन सभी प्रजातियों के गुण अलग हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे आप अपने घर का वास्तु दोष भी ठीक कर सकते हैं।
वास्तुदोष दूर करने के लिए इसे दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम तक किसी भी खाली कोने में लगाया जा सकता है। तुलसी का पौधा किचन के पास रखने से घर के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बढ़ता है। पूर्व दिशा में यदि खिड़की के पास तुलसी का पौधा रखा जाए तो आपकी संतान कहने में रहती है। यदि कन्या का विवाह नहीं हो रहा हो तो तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व में रख कर उसे नियमित रूप से जल अर्पण करें। इस उपाय से जल्द योग्य वर की प्राप्ति होगी। यदि आपका कारोबार ठीक से नहीं चल रहा है तो तुलसी के पौधे को नैऋत्य कोण में रखकर हर शुक्रवार को कच्चा दूध चढ़ाएं।

More Stories
हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
पंचक-खरमास के बीच होगी नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कितना मिलेगा शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम