कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल एग्जाम यानी सीएचएसएल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बुधवार रात ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएससी सीएचएसएल फाइनल रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया। इसके साथ SSC ने सीएचएसएल एग्जाम 2023 कटऑफ मार्क्स से लेकर वैकेंसी डिटेल तक पूरी जानकारी भी दी है। ये भी बताया है कि एलडीसी, जेएसए, डीईओ जैसी SSC CHSL List में किस लिस्ट में कितने कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है।
CHSL Passing Candidates: किस लिस्ट में कितने पास
SSC CHSL टियर 1 एग्जाम 27 सितंबर 2023 को हुआ था। इसमें LDC/ JSA लिस्ट 1 के लिए 17,495 अभ्यर्थी पास हुए थे। DEO लिस्ट 2 के लिए 754 और डीईओ लिस्ट 3 के लिए 1307 कैंडिडेट पास हुए थे। टियर 1 का एडिशनल रिजल्ट 12 दिसंबर 2023 को आया था। इसमें लिस्ट 1 में 140, लिस्ट 2 में 1 और लिस्ट 3 में 4 कैंडिडेट पास हुए थे।
ये सभी सीएचएसएल टियर 2 एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए। परीक्षा 2 नवंबर 2023 और 10 जनवरी 2024 को हुई। एलडीसी, जेएसए, जेपीए टाइपिंग टेस्ट से 14,548 कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट हुए और डीईओ DEST से 1679 शॉर्टलिस्ट हुए।
SSC CHSL Cutoff Marks क्या है?
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने बताया है कि टियर 2 सीएचएसएल सेक्शन 1, 2 और सेक्शन 3 मॉड्यूल 1 के लिए क्वालिफाईंग मार्क्स कैटेगरी वाइज है-
सामान्य – 30%
ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस – 25%
अन्य सभी वर्ग – 20%
एसएससी सीएचएसएल कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स सेक्शन 3 मॉड्यूल 1 का इस प्रकार रहा-
| कैटेगरी | कटऑफ |
| एससी | 9 |
| एसटी | 9 |
| ओबीसी | 11.25 |
| ईडब्ल्यूएस | 11.25 |
| ईएसएम | 9 |
| ओएच | 9 |
| एचएच | 9 |
| वीएच | 9 |
| दिवयांग | 9 |
| सामान्य | 13.5 |
सीएचएसएल 2023 वैकेंसी के लिए किस वर्ग में कितने अभ्यर्थी पास हुए, इसकी लिस्ट यहां दी गई है-
| कैटेगरी | वैकेंसी | कैंडिडेट पास |
| EWS | 96 | 96 |
| SC | 182 | 182 |
| ST | 107 | 107 |
| OBC | 248 | 248 |
| UR | 578 | 578 |
| Total | 1211 | 1211 |
| ESM | 36 | 36 |
| OH | 15 | 15 |
| HH | 10 | 10 |
| VH | 08 | 08 |
| PwD Others | 02 | 02 |

More Stories
MP बोर्ड अपडेट: 20 फरवरी से शुरू होंगी कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं
NIFT 2026 Admit Card जारी, 8 फरवरी को एंट्रेंस एग्जाम, ऐसे करें डाउनलोड
यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी, पीएचडी के लिए 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए पास