
ऋषिकेश
ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। अलसुबह दिल्ली से गोपेश्वर जा रही रोडवेज बस और हरियाणा के यात्रियों की कार की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे की है। बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। कार में सवार दो तीन घायल यात्रियों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गनीमत रही कि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।
More Stories
पिछले 11 वर्षों में महिलाएं देश में प्रगति की प्रमुख चालक के रूप में उभरी हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मदुरै में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को किया संबोधित
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 49वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की, यात्रा मार्ग में मिलेंगी सारी सुविधाएं