ब्रिसबेन
आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के लिए आयोजित ब्रिसबेन इंटरनेशनल में शुक्रवार को मैडिसन कीज को एकतरफा मुकाबले में सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। शीर्ष रैंकिंग पर काबिज सबालेंका ने डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में कीज पर 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। इस दौरान सबालेंका ने लगातार पांच गेम में सर्विस तोड़ी।
ब्रिसबेन इंटरनेशनल 18 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास टूर्नामेंट है। अब ब्रिसबेन इंटरनेशनल की गत चैंपियन सबालेंका का सामना 11वीं वरीय कैरोलिना मुचोवा से होगा जिन्होंने एलीना रायबाकिना को 6-2, 2-6, 6-4 से हराया।

More Stories
IPL 2026: जडेजा और यशस्वी नहीं, इस खिलाड़ी को मिल सकती है RR की कप्तानी
विमेंस राउंड 1 में गुंतास कौर संधू का शानदार प्रदर्शन, भारत की टॉप खिलाड़ी बनीं
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री