
बिलासपुर
वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षविद और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. गुरदीप सिंह अरोरा का रविवार रात निधन नौ बजे हो गया. 84 वर्षीय डॉ अरोरा कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को दोपहर एक बजे मधुबन श्मशान दयालबंद में होगा।
नगर पालिका स्कूल में शिक्षक के रुप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले डॉ अरोरा एक बेहद जिंदादिल इंसान थे।सेवा निवृति के पश्चात् होम्योपैथिक चिकित्सक के रुप में सेवा भाव से वे लोगों का इलाज करते। साथ ही जी टी बी कॉलेज की स्थापना की। वे प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रहे। वे श्रीमती दर्शन कौर के पति,सातविंदर सिंह (मिल्की ) व रुपिन्दर कौर के पिता थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार और दोस्तों को छोड़ गए।
More Stories
पुलिस कप्तान ने एक बार फिर जारी की तबदला सूची, पांच निरीक्षक के अलावा तीन उप निरीक्षकों का ट्रांसफर
भाजपा राज में भाजपा जैसा ही खाद का हाल: अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात