भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे दूसरों के जीवन का अंधियारा मिटाने के लिए नेत्रदान का संकल्प लें। नेत्रदान ही महादान है। नेत्रदान से दो व्यक्तियों की आंखों को भी रोशनी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि विश्व नेत्रदान दिवस हम सभी को प्रेरित करता है कि नेत्रदान, दुनिया से विदा होने के बाद भी मानव समाज की सेवा का अमूल्य माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने परिवार के सदस्यों और अन्य नागरिकों को भी नेत्रदान का महत्व बताते हुए ऐसा संकल्प लेने की प्रेरणा दे सकते हैं।

More Stories
70 वर्षों में मध्य प्रदेश ने विकास में रफ्तार पकड़ी: प्रति व्यक्ति आय 584 गुना बढ़ी, आबादी पौने तीन गुना
फर्जी कॉल ने 108 एम्बुलेंस को किया परेशान, छह माह में 5 लाख शरारती फोन; 1500 घंटे सेवा बर्बाद, FIR दर्ज होगी
MP सरकार का सख्त आदेश: अग्रिम भुगतान के बिना नहीं मिलेगी बिजली, मंत्रियों के बंगले भी नहीं बख्शे जाएंगे