
मरवाही.
मरवाही वन मंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लाख समझाइस के बाद भी ग्रामीण जंगल की ओर जाते है और हमले के शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र से सामने आया है। जहां जंगल की ओर गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया है। घायल महिला को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा हैऔर वो खतरे से बाहर है।
मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है। वन परिक्षेत्र के लटकोंनीखुर्द गांव में रहने वाली प्रेमवती पिता बुद्धू उम्र लगभग 20 वर्ष जाति गोंड शाम को भालू के द्वारा हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी के अनुसार, महिला जंगल की ओर गई हुई थी। गांव के नजदीक पहुंची ही थी कि उसी दौरान महिला का भालू से आमना सामना हो गया। महिला कुछ सोच समझ पाती तभी भालू ने प्रेमवती पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप घायल हो गई। जिसके बाद महिला के घर वालों को जानकारी मिलने पर उसे लेकर पहुंचे और उसके बाद वन विभाग के लोगों को भी मामले की जानकारी होने पर परिजनों व वन विभाग के लोगों के द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है। अब वह खतरे से बाहर है।
More Stories
नगर निगम की टीम पहुंची हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर, संपत्ति से जुड़े दस्तावेजो की कर रही जांच
फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, उत्तर प्रदेश के 2 युवक गिरफ्तार
जिन झुग्गियों को हटाने के लिए अदालत ने आदेश दिया है, उसमें सरकार या प्रशासन कुछ नहीं कर सकता: CM रेखा गुप्ता