बलरामपुर
पांच दिनों से लापता युवक का शव डबरी में मिला है. सूचना पर सनवाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
जानकारी के अनुसार, सनवाल थाना क्षेत्र स्थित बरवाही गांव में रहने वाला लोकेश कुमार गुप्ता 29 अक्टूबर से लापता था. परिजनों ने 1 नवम्बर को सनवाल थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पांच दिन बाद अब जाकर ग्रामीणों ने डाबरी में युवक का शव तैरते हुए देखने के बाद पुलिस को सूचना दी.
वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 नवंबर को ही दर्ज कर ली गई थी. पुलिस गुम इंसान की तलाश कर रही थी, परिजन भी काफी प्रयास कर रहे थे. डबरी में मिले शव को पुलिस एफएसएल टीम के आने के बाद निकालकर पीएम के लिए भेजा जाएगा.

More Stories
यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक
सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी