रायगढ़
किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास एक लापता युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई थी. रविवार को डेम के पास शव मिलने की सूचना पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.
परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

More Stories
प्रयागराज में पशुओं के लिए बनेगा 12 अंकों का यूनिक आधार, पोर्टल पर स्वास्थ्य रिकार्ड भी होगा उपलब्ध
डीएमएफ फंड पर सियासी घमासान: सांसद-विधायकों ने अधिकारियों से पूछा—बिना अनुमति कैसे हुए काम?
दिल्ली के मायापुरी में लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार