शहडोल
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में जिले के भूतपूर्व सैनिकों, वीरनारी, वीरमाता एवं सैनिक विधवाओं से भेंट कर शाल, श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने भूतपूर्व सैनिकों से चर्चा के दौरान उनसे समाज के उत्थान में बढ़ चढ़कर भागीदारी लेने का आग्रह किया तथा वह जिस गाँव एवं मोहल्ले में रहते है वहाँ के युवाओं को प्रेरणा देकर देश के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने की बात कही।
कलेक्टर ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को उनके द्वारा राष्ट्र सेवा के लिए धन्यवाद दिया एवं सेना के दौरान अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, ईमानदारी एवं देशभक्ति को युवाओं में जाग्रत करने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधिक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने भी भूतपूर्व सैनिकों से चर्चा की एवं उनकों डिजिटल सुरक्षा के प्रति अवगत कराया।

More Stories
52वाँ अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह शुक्रवार से, 7 दिन शास्त्रीय शैलियों के नृत्य एवं संवाद का होगा समागम
एजुकेशन मैनेजमेंट सिस्टम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, परिणाम और अंक सूची होगी तैयार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन