
ग्वालियर
हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर उपजा विवाद अभी थमा नहीं है। प्रतिमा हाई कोर्ट में लगाने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने फूलबाग पर प्रदर्शन किया। फूलबाग से लेकर पड़ाव इलाका पुलिस छावनी बना हुआ था। यहां सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष अनिल बिसारिया सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां इकट्ठे हुए।
इसके बाद रैली निकाली। यह लोग कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने की मांग कर रहे थे।लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी। मानस भवन से फूलबाग स्थित चौपाटी तक यह लोग नारेबाजी करते हुए पैदल चले। इसके बाद यहां काफी पुलिस बल तैनात था।
More Stories
बहनों के स्नेह और आशीर्वाद से निरंतर विकास की नई गाथा लिख रहा है प्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी में बनेगी रेल कोच फैक्ट्री, 10 अगस्त को रक्षा मंत्री करेंगे भूमिपूजन
CM यादव की पहल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों एवं वाणिज्यिक कर विभाग को दी बधाई