लॉस एंजिल्स
हॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। फेमस एक्टर विलियम रश का 31 साल की उम्र में निधन हो गया। विलियम के अचानक निधन ने उनके परिवार और फैंस को हैरान कर दिया है। अभिनेता की मौत की जानकारी उनकी मां और हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस डेबी रश ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। अभी तक विलियम के निधन का कारण सामने नहीं आया है।
मां ने दी निधन की जानकारी
विलियम की मां डेबी रश ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उनके प्यारे बेटे का 17 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने बताया कि इस गहरे दुख से उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। डेबी ने पोस्ट में कहा कि इस मुश्किल समय में भी विलियम ने दूसरों की मदद की और अंगदान कर कई परिवारों को नई उम्मीद और जीवन दिया। उन्होंने फैंस से प्रार्थना की अपील करते हुए कहा कि विलियम को हमेशा याद रखा जाएगा।
विलियम रश कौन थे?
विलियम रश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज से की थी। उन्होंने 'Waterloo Road' में जोश स्टीवेन्सन की भूमिका निभाई और दर्शकों का ध्यान खींचा। साल 2016 में उन्होंने 'X Factor' में ऑडिशन भी दिया। विलियम की मां डेबी रश भी हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'Coronation Street' में करीब एक दशक तक काम किया।
फैंस ने जताया दुख
सोशल मीडिया पर विलियम रश के फैंस उनकी याद में पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी है।

More Stories
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, करोड़ों की फिरौती मांगी गई
आ गई रिलीज डेट, ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब ‘लाहौर 1947’ में धमाल मचाने को तैयार सनी देओल
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर बतौर मुआवजा 40 करोड़ रुपये की मांग की