कवर्धा
छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी कवर्धा में गौ माता के अंतिम संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल आज सुबह गौ पालक राजू पाण्डेय के यहां लंबे समय से अस्वस्थ एक गाय का निधन हो गया. परिवार वाले और मोहल्लेवासियों ने बाजे-गाजे के साथ मृत गाय की अंतिम यात्रा निकाली और विधि विधान से अंतिम संस्कार भी किया.
गाय की अंतिम यात्रा में न केवल गौ पालक राजू पाण्डेय का परिवार शामिल हुआ बल्कि पूरे मोहल्लेवासी भी शामिल हुए. मोहल्लेवासियों ने नम आंखों से गौ माता को विदाई दी. इस दौरान गाय के प्रति लोगों का प्रेम और सम्मान इस कदर देखने को मिला कि कइयों की आंखें नम हो गई.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा