भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ी है। राजधानी में बाघ का मूवमेंट दिखा है। अपने तीन शावकों के साथ बाघिन नजर आई है। बाघ का मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया है।
दरअसल रात करीब 1.40 बजे बाघिन नजर आई है। मेंडोरा रोड 13 गेट के पास मूवमेंट दिखा है। बाघ के मूवमेंट की खबर पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए हैं। इसके पहले भी कई बार सड़कों पर बाघ की चहलकदमी हो चुकी है। वहीं बाघ दिखने से लोगों में भय का माहौल है। लोग रात को घरों से नहीं निकल रहे है।

More Stories
एवीजीसी कॉन्टेंट क्रिएटर लैब पर पोस्ट बजट वेबिनार 9 मार्च को
प्रदेश में बन रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सशक्त ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव