
जौनपुर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। अब तीन उप जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। दरअसल, जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल का आदेश दिया है। इस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानांतरित तीनों उप जिलाधिकारियों ने आज ही अपने अपने स्थानांतरित तहसीलों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं।
इनका हुआ ट्रांसफर
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुनील कुमार भारती को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मडियाहूं, उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट शाहगंज राजेश चौरसिया को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत और उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहूं कुणाल गौरव को उप जिलाधिकारी सह उप जिला मजिस्ट्रेट को शाहगंज बनाया गया है।
More Stories
गेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी
खैरागढ़ में 3 साल बाद लौटा दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेटर सैंड प्लोवर
रक्षाबंधन पर यूपी में 2 दिन में 50 लाख यात्रियों ने की बस यात्रा, बना नया रिकॉर्ड