जबलपुर
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज (बुधवार को) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगी। वे इस यहां जबलपुर और बालाघाट में पार्टी प्रत्यार्शियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 12.30 बजे जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 1.50 बजे बालाघाट जिले के कंटगी विधानसभा के महिकेपार एवं दोपहर 2.30 बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा में जनसभाओं को संबोधित करेंगी।
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सतपाल महाराज परसवाड़ा विधानसभा के ग्राम हट्टा में जनसभा लेंगे। वारासिवनी विधानसभा के खैरलांजी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आ सकते हैं। उनके खैरलांजी आगमन फिलहाल तय नहीं है, लेकिन संभावना है कि श्री फडणवीस खैरलांजी में जनसभा लेंगे। बुधवार को ही वारासिवनी विधानसभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आगमन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। चर्चा है कि श्री गडकरी भी बुधवार को जनसभा लेने आएंगे।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात