रायबरेली
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को सुपर मार्केट में राहुल गांधी ने बोलना शुरू ही किया था। तभी निकट भाजपा कार्यालय के सामने भाजपाई पार्टी का झंड़ा लेकर बाहर निकल आए। जबतक प्रशासन कुछ समझ पाता कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कांग्रेस समर्थक भी पहुंच गए। दोनों ओर कुछ देर तक नारे बाजी करते रहे। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता में झड़प होने की नौबत आ गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामला सांत कराया। पुलिस समय पर मामले को न संभालती तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तां को देख राहुल गांधी ने भी चुस्की लेते हुए कहा कि देखों पांच लोग डंडे दिखा रहे हैं।
अफरातफरी का रहा माहौल
भजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच गहमा गहमी के दौरान दोनो ओर से गाली गलौज होना देख सीओ सिटी व शहर कोतवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यालय जाने की बात कही। हालात बिगड़ता देख पीएसी बुलाने की बात शुरू हुई तो दोनो पार्टी के कार्यकर्ता शांत हुए। भाजपा कार्यकर्ता वहां से चले गए हालांकि कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करते रहे।
छत पर चढ़कर दिखाए झंडे
भाजपा के कार्यकर्ता दूसरे तल पर चढ़ कर पार्टी का झंडा दिखाकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने छत पर चढ़कर युवकों को समझाया। इसके बाद भी पार्टी कार्यालय से वह नारे बाजी करते रहे।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा