वॉशिंगटन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने इस युद्ध को बहुत खूनखराबे वाला कहा। ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा, कल रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। उस खतरनाक और खूनी युद्ध के खत्म होने की अच्छी संभावना है।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। यूक्रेनी वायु सेना ने बुधवार शाम जानकारी दी थी कि उसके ओडेसा और खार्किव क्षेत्रों में 185 ड्रोन से हमले किए गए, जिनमें से 85 को मार गिराया गया।

More Stories
अमेरिका में 4000 करोड़ का घोटाला! भारतीय मूल के CEO पर लगे बड़े फर्जीवाड़े के आरोप
अमेरिका में बच्चों के फ्लोराइड सप्लीमेंट्स पर बैन, FDA ने जताई सेहत को लेकर चिंता
अमेरिका में मानव तस्करी कांड: भारतीय दंपति विक्रांत और इंदु पर लगा बड़ा प्रतिबंध