कोरबा
बुधवार की देर रात एक निजी पावर प्लांट में बायलर फटने से वहां कार्यरत कर्मचारियों मे से 5 उसकी चपेट में आ गये तीन कर्मचारियो को इलाज के लिये भर्ती किया गया है। दो कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार दीपका क्षेत्र के चाकाबुड़ा में संचालित एसीबी पावर प्लांट दीपका कसाईपाली 270 एक डब्ल्यू में बायलर फटने से हुए हादसे में 5 मजदूरों के झुलसने से अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। झुलसे 3 कर्मचारियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बाकी 2 लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। घायलों में इंजीनियर राजू साहू, आॅपरेटर प्यारेलाल पटेल, हेल्पर अजय तिकीव आदित्य कुमार, वही दो लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा