वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें रोजाना सिरहाने रखकर सोने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है। लेकिन साथ ही कुछ ऐसी चीजें भी बताई गई हैं, जिन्हें गलती से भी अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए, वरना आपको इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलते। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।
जरूर रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति को सोते समय अपने सिरहाने पर तांबे के लोटे में जल भरकर जरूर रखना चाहिए। अगली सुबह इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। ऐसा करने से व्यक्ति के लिए तरक्की के द्वार खुलने लगते हैं।
अच्छी नींद के लिए रखें ये चीज
कुछ लोगों को कई कोशिशों के बाद भी ढंग से नींद नहीं आती, जिस कारण पूरे दिन चिड़चिड़ापन बना रहता है और इसका असर सेहत पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सो सकते हैं। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है और सेहत को भी लाभ मिलता है।
मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा
धन की देवी की कृपा के लिए पूर्व दिशा की ओर एक सिक्का रखकर सोना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। वहीं अगर आप सोते समय अपने सिरहाने पर हल्दी की गांठ रखते हैं, तो इससे कारोबार में लाभ के योग बनने लगते हैं।
गलती से भी न रखें ये चीजें
कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने सिरहाने पर इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फोन, लैपटॉप आदि रखकर सोते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना गया। इससे नकारात्मकता तो बढ़ती ही है, साथ ही व्यक्ति की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसी के साथ सिरहाने पर चमड़े से बनी चीजों को रखना भी शुभ नहीं होता।

More Stories
हिंदू नववर्ष 2026: कौन सा संवत होगा शुरू और आपके जीवन पर क्या पड़ेगा असर?
पंचक-खरमास के बीच होगी नवरात्रि कलश स्थापना, जानें कितना मिलेगा शुभ मुहूर्त
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की चौकी किस दिशा में रखें? जानें सही वास्तु नियम