जगदलपुर
दरभा इलाके में ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल हैं. यह हादसा आज दोपहर चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच हुआ. घटना स्थल के पास ही सीआरपीएफ कैंप है. हादसे की सूचना पर सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे.
बताया जा रहा कि मिनी ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे. सभी ग्रामीण स्थानीय बाजार गए हुए थे. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 ग्रामीण घायल हैं. पास ही के CRPF कैंप से तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा