मेरठ
मेरठ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति-पत्नी सहित 3 बेटियों को पत्थर काटने वाली मशीन से काटा गया है। बच्चियों के शव बोरी भर दिया। उसके बाद हत्यारों ने पांचों शवों को बेड के बॉक्स में छिपा दिया।
पांचों शवों के गले किसी धारदार हथियार से काटे गए थे, जिसके गहरे निशान मिले। घर के बाहर ताला लटका हुआ था। पड़ोसी समझ रहे थे कि सभी कहीं बाहर गए हुए हैं। भाई व परिवार के लोग फोन कर रहे थे, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था।
मामला लिसाड़ी गेट इलाके के सोहेल गार्डन का है। सभी मरने वालों की पहचान हो गई है। पति मोईन, पत्नी आसमा, अफ्सा (8), अजीजा (4), अदीबा (1) के शव मिले हैं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शवों के गलों पर गहरे निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि उनकी पत्थर काटने वाली मशीन से हत्या की गई है।
मोईन के भाई पर शक
- एक बड़े हत्याकांड की खबर लगते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एडीजी डीके ठाकुर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मोईन के भाई को हिरासत में लिया है।
- आसमा के भाई ने मामला दर्ज कराया, जिसमें आसमा की देवरानी व मोईन के दो भाइयों को नामजद किया है। पुलिस देवरानी नजराना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घर में बिछी पड़ी थीं लाशें
- मोईन किराए के घर में परिवार के साथ रहता था। सुबह से परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा था। भाई सलीम ने पत्नी के साथ घर जाकर देखा, तो ताला लटका हुआ था। उसने आसपास लोगों से पूछा तो पता चला कि कल से किसी को भी नहीं देखा है। आवाज लगाई, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
- हम दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। फिर भाई और भाई के शव जमीन पर पड़े देखे। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह मर गए थे।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा