रायगढ़
जिले के एडु-सिंघनपुर मार्ग पर शनिवार को जंगल से निकलकर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक सड़क पर पहुंच गया. हाथियों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. हाथियों ने सड़क के बीच खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई.
हाथियों के इस झुंड में दो शावक भी शामिल हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है और बड़ी संख्या में लोग हाथियों को जंगल की ओर भगाने की कोशिश कर रहे हैं. यह घटना खरसिया और धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र से लगे जंगल क्षेत्र की है.
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुटी है. इस दौरान लोगों से अपील की गई है कि वे हाथियों के करीब न जाएं और सतर्क रहें.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा