सक्ती
उप जेल के बाहर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जेलर और तीन आरक्षकों द्वारा युवक की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है.
मामले में जेलर ने बताया कि युवक आदतन अपराधी है और नशे की हालत में जेल परिसर पहुंचा था. वह जेल में बंद अपने साथी कैदी से मिलने की जिद कर रहा था. कई बार समझाने के बावजूद जब उसने बात नहीं मानी, तो उसने जेलर पर हमला कर दिया, जिसके बाद जेल प्रबंधन को कार्रवाई करनी पड़ी.
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई. फिलहाल मामले की जांच जारी है, वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन के रवैये पर भी सवाल उठने लगे हैं.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा