नई दिल्ली
अदाणी विल्मर लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 311.02 करोड़ रुपये रहा है। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
बीते वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को 130.73 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
अडाणी समूह और सिंगापुर की विल्मर की संयुक्त उद्यम कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आय सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 14,565.30 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 12,331.20 करोड़ रुपये थी।
अदाणी विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाद्य तेल और अन्य खाद्य सामान बेचती है।

More Stories
Stock Market Crash: जापान से कोरिया तक मचा हड़कंप, तेल युद्ध के कारण सेंसेक्स में 1900 अंकों की गिरावट
Gold-Silver ETFs में भारी गिरावट, 2 महीने में 40% रिटर्न गंवाया, निवेशक अब क्या करें?
EPFO नियमों में बड़ा बदलाव: सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, कर्मचारियों को मिलेगा फायदा