मनेन्द्रगढ़
एमसीबी-मनेन्द्रगढ जिले में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बना हुआ है। भालू लगातार रिहायसी इलाको में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे हैं तथा जंगल में गयें हुए लोगो को शिकार कर भालू आदमखोर बनता जा रहा है जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है। बीते कुछ दिनों में औरत,मर्द एवं बच्चों सहित अन्य पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर व जान से मार दिया है। वहीं जिला मुख्यालय से सटे ग्रामों में एक साथ कई भालू नजर आने के बाद आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वही दूसरी ओर जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ शहर वार्ड नम्बर 4. ईसाई कब्रिस्तान के पास कचरा घर बगल से कुछ वहां के स्थानीय लोग रात के वक्त मनोरंजन समझ जंगली खूंखार भालू देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहें हैं। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए, इसलिए रात के वक्त उक्त पहाड़ी व आसपास के ग्रामीण इलाके में मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है। ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो लोगों को सतर्क रहने की समझाइश दी जा रही हैं। ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात