इटानगर.
सेना ने पीपी शकील के गोल की मदद से शनिवार को यहां गोवा को हराकर सातवां संतोष ट्राफी खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमें गोल की कोशिश में जुटी रहीं लेकिन शकील ने 67वें मिनट में सेना के लिए विजयी गोल दागा। दोनों टीमों के गोलकीपरों ने कई प्रयासों को विफल किया। शफील ने 67वें मिनट में राहुल रामकृष्णन के करीब 25 गज की दूरी से किये गये पास पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ। गोवा की टीम भी आसानी से हार मानने वाली नहीं थी और 87वें मिनट में मोहम्मद अली के हेडर का सेना के गोलकीपर सैयद बिन अब्दुल कादिर ने शानदार बचाव किया।

More Stories
दिनेश कार्तिक बने बेटी के पिता, दीपिका पल्लीकल ने दिया नन्ही परी को जन्म, जानें क्या रखा नाम?
पूरी जिंदगी नहीं खेल सकते, इसलिए पढ़ाई जरूरी है: PV सिंधू का अहम बयान
अफगान क्रिकेटर्स ने दिखाया इंसानियत का चेहरा, पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के घायलों से काबुल में की मुलाकात