भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आयुष्मान भारत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने गुणवत्तापूर्ण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाई हैं। इससे जनसामान्य का आर्थिक बोझ कम हुआ है, यह उनके लिए एक प्रकार से आरोग्यता का वरदान है। यह योजना स्वस्थ भारत- समृद्ध भारत की संकल्पना को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के इस अमूल्य उपहार के लिए प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP में 3 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट, मार्च में पहली बार ओलावृष्टि की संभावना
अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के द्वारा जीतू पटवारी से की मुलाकात