नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची में दो नाम घोषित किये हैं। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उमरेड (अजा) सीट से श्री सुधीर लक्ष्मणराव पारवे और मीरा भायंदर से श्री नरेंद्र लालचंदजी मेहता के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

More Stories
राजस्थान और MP में बारिश और ओले , हरियाणा में बारिश से सड़कों पर पानी,UK के गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश में 1300 IAS पद खाली: प्रशासनिक व्यवस्था पर मंडराता संकट, यूपी-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित
UK में 160KM लंबे 51 रोपवे बनेंगे, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब यात्रा को मिलेगा नया सहारा