बालोद
18 तारीख की सुबह घर से लापता महिला का शव जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला है. मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है. डौंडी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शव सौंपकर मामले की जांच में जुटी है.
महिला की लाश डौंडी थाना क्षेत्र के सुरडोंगर और खुर्सीटिकुर गांव के बीच जंगल में मिली है. सड़ी गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतिका 33 वर्षीया दुलेश्वरी साहू ग्राम सुरडोंगर की रहने वाली है. मृतिका के 2 बच्चे भी हैं. मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
मायके नहीं जाने देने पर घर से निकली थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मायके नहीं जाने देने पर महिला घर से निकल गई थी. उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है. हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्मार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्प्ष्ट होगा कि महिला ने आत्महत्या की है या कुछ और मामला है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा