जांजगीर-चाम्पा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है. युवक का शव ट्रेन के नीचे आकर कटने से दो टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिससे आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है. सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, शव की पहचान जांजगीर निवासी शुभम राठौर के रूप में हुई है. मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने आत्महत्या के मामले को लेकर भी जांच तेज कर दी है.

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा