रायपुर
नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 25 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड को छत्तीसगढ़ में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण के लिए चयनित किया गया है। यह चयन भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार किया गया है।
नगर निगम जोन 10 के राजस्व विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र में स्थित सभी लगभग 8000 जनगणना भवनों में भवन संख्या डालने और भवनों को सूचीबध्द करने का काम प्रारंभ कर दी है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 के जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के नेतृत्व एवं नोडल अधिकारी सहायक अभियंता योगेश यदु, सहायक नोडल अधिकारी जोन सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू की उपस्थिति में काम किया जा रहा है।
रायपुर नगर निगम ने जोन 10 के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 क्षेत्र की सभी रहवासी जनता से प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण के कार्य में टीम को सहयोग देने की अपील की है। भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के आदेशानुसार जनगणना निदेशक ने प्रदेश में जनगणना के लिए नगरीय क्षेत्र में प्री टेस्ट जनगणना पूर्व परीक्षण के लिए 17 अक्टूबर 2025 को जनगणना निदेशालय में आवश्यक बैठक बुलाई है।

More Stories
चैत्र नवरात्र का असर: 3 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, मंदिरों में गूंजे ‘जय माता दी’
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द, गोंदिया में मरम्मत कार्य जारी
सीएम योगी ने प्रयागराज समेत 10 जिलों के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, जानिए क्या कहा